a43a015d 538d 42c1 b699 1ca996cd89c6

सुबह 10 बजे दाखिल किया नामांकन, अंतिम समय तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा; सफाई, सड़कों के गड्ढों और बेसहारा पशुओं की समस्या दूर करने को बताया प्राथमिकता

सिरोही। सिरोही नगर परिषद में मंगलवार को कांग्रेस के ईश्वर सिंह डाबी निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए। उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। डाबी ने सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा सुबह 11 बजे निर्धारित थी। इस दौरान किसी अन्य विपक्षी या निर्दलीय पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने ईश्वर सिंह डाबी को उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उपसभापति पद की निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को होने की जानकारी पहले से जारी चुनाव कार्यक्रम में भी दी गई थी।

नगर पालिका से नगर परिषद तक लगातार छठी जीत

ईश्वर सिंह डाबी के राजनीतिक सफर में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके अनुसार, नगर पालिका से नगर परिषद बनने तक वे लगातार छह बार चुनाव जीत चुके हैं। अब उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ उनके राजनीतिक सफर में एक और जिम्मेदारी जुड़ गई है।

सिरोही नगर परिषद में हाल ही में हुए सभापति चुनाव में भी कांग्रेस की ऋतु जैन निर्वाचित हुई थीं। परिषद के 35 वार्डों में कांग्रेस के 23, भाजपा के 10 और निर्दलीयों के 2 पार्षद निर्वाचित हुए थे।

शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

निर्विरोध उपसभापति चुने जाने के बाद ईश्वर सिंह डाबी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूरी टीम के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से सामने आ रही सफाई व्यवस्था की समस्या को दूर करने की बात कही।

डाबी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सड़कों के गड्ढे और बेसहारा पशु भी प्राथमिकता में

नवनिर्वाचित उपसभापति ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों और बेसहारा पशुओं की समस्या को भी प्रमुख मुद्दों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर शहर की मूलभूत समस्याओं पर काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

सभापति के बाद अब उपसभापति पद भी कांग्रेस के पास

सिरोही नगर परिषद में सभापति पद पर ऋतु जैन के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी कांग्रेस के खाते में गया है। मंगलवार को ईश्वर सिंह डाबी के निर्विरोध निर्वाचन के साथ नगर परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस के प्रतिनिधि आ गए हैं।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!