828499409 1795341731655391 5226550918709788230 n

सुमेरपुर/गलथनी (पाली)। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गलथनी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए प्रेरक विचारों, नवाचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

प्रसारण समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का एक सशक्त मंच है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के संघर्ष, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और वोकल फॉर लोकल के संदेश को अपने दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। इसके साथ ही मंत्री ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में उठाए गए प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और स्थानीय विकास को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर ‘मन की बात’ के जिला संयोजक शिवराज सिंह, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, सुमेरपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अनोप सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता मूल सिंह, गलथनी ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती कैलाश कंवर, प्रशासक प्रतिनिधि जसवंत सिंह, सांकली से हनुवंत सिंह राजपुरोहित सहित पंचायत क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पंच-पटेल, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!