HTd6qUbasAARhaC scaled

सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम करीब 5 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से सुमेरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय सरकारी स्कूल के ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अगवानी की। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लेपर्ड की प्रतिमा, पारंपरिक तलवार और ईष्टदेव की प्रतिमा भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली सांसद पी.पी. चौधरी और पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनकी अगवानी की। सुमेरपुर टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

“कार्यकर्ता पार्टी की नींव”: पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र

टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली, जालोर और सिरोही जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी पंचायत चुनावों का रोडमैप तय करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को हालिया निकाय चुनावों से भी अधिक शानदार प्रदर्शन पंचायत चुनाव में दोहराना है।

Image

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:

“कार्यकर्ता हमारी पार्टी की वास्तविक नींव हैं। पार्टी के बिना कार्यकर्ता अधूरा है और कार्यकर्ता के बिना पार्टी अधूरी है। निकाय चुनावों में जिस तरह जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, उसी एकजुटता और परिश्रम से हमें पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ करना है।”

सांसद पी.पी. चौधरी का संबोधन: “निकाय चुनावों की जीत जनता का आशीर्वाद”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि पाली नगर निगम से लेकर जिले की सभी नगर पालिकाओं में भाजपा का परचम लहराया है। यह ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निष्ठा के साथ आमजन के कार्यों में जुटें, क्योंकि जनता की सेवा करने से मिलने वाला संतोष सबसे बड़ा होता है। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य करवाए जाएंगे।

Image

मारवाड़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद

संवाद कार्यक्रम में पाली, जालोर और सिरोही जिलों के सांसद, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी एक मंच पर नजर आए:

  • मंत्रिमंडल व संगठन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष नारसिंह जोधा, पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी।

  • सांसद व पूर्व जनप्रतिनिधि: पाली सांसद पी.पी. चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन।

  • विधायकगण: आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सोजत विधायक शोभा चौहान, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया।

  • अन्य उपस्थिति: सुमेरपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद, तीनों जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!