जयपुर, 8 अप्रेल। प्रदेश के बालोतरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन आगामी 21 अप्रेल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। इससे प्रदेश को पेट्रोलियम क्षेत्र में नई सौगात मिलेगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।
May be an image of one or more people and text
इस संबंध में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में बालोतरा, बाड़मेर, पाली और जोधपुर सहित विभिन्न जिलों के कलक्टर और पुलिस अधिक्षकों के साथ वीसी के माध्यम से जुड़कर उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वीआईपी प्रबंधन, आमजन के बैठने, पेयजल आदि के साथ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों और जिला कलक्टरों को निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा वीसी के माध्यम से जुड़े, साथ ही, खान एवं पैट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अर्पणा अरोड़ा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author