भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल, पाली द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय (24 घंटे) आवासीय प्रशिक्षण वर्ग भैरू सिंह जी शेखावत भवन एवं भाटी फार्म हाउस, अंबेडकर नगर, पाली में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी हुआ।

मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी (कपूरिया) ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत संयोजक रेखा कंवर भाटी द्वारा तिलक लगाकर तथा संयोजक महामंत्री कैलाश गौड़ एवं गुमान सिंह रावत द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पन्ना प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही, जिससे संगठन की मजबूती का स्पष्ट संदेश मिला।

प्रमुख सत्रों की झलक:

प्रथम सत्र: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र: पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र: पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने वैचारिक अधिष्ठान एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।

चतुर्थ सत्र: जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने बूथ प्रबंधन एवं संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया।

पंचम सत्र: पूर्व प्रदेश मंत्री SC मोर्चा गणपत मेघवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति बताई।

षष्ठम सत्र: जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने सोशल मीडिया, AI, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

सप्तम सत्र: पूर्व उपसभापति मूल सिंह भाटी ने कार्य पद्धति एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर जोर दिया ।

कार्यक्रम के दौरान सह संयोजक मंडल मंत्री अजय वैष्णव, उमेश लखारा एवं यश बाबानी द्वारा सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।

समापन पर जिला आईटी संयोजक मुकेश नाबरिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया इस प्रशिक्षण वर्ग में पाली विधानसभा प्रभारी प्रताप सिंह जोधा, मंडल प्रभारी केसर सिंह परिहार रोहट, मंडल संयोजक नरपत दवे, ओमप्रकाश स्वामी, सुदर्शन सिंह उदावत, प्रेम सिंह चारण, विकास जैथलिया, सुरेंद्र सिंह जोधा (गोदावास), दाऊ सिंह रावत, मांगीलाल जोशी, प्रवीण सांवरिया, ओम छाजेड़, डॉ. दिलीप सिंह गहरवार, पप्पू शर्मा, यशवंत सिंह चुंडावत, श्याम बंजारा, सूरज भील, रामलाल चौहान, अशोक शर्मा, मुकेश गोस्वामी, कानाराम देवासी, राहुल मेवाड़ा, जगदीश सेन, विजय भटनागर, लक्ष्मी बंजारा, सिंधु कंवर, रेखा चौहान, नेहाल बिनावरा, कंचन कंवर, नीलू कटारिया, हीरा गोस्वामी, पिंकी लखेरा, केशुभाई भाटी, प्रदुमन वैष्णव, लक्ष्मण सिंह, शंकर लाल मेवाड़ा, राकेश शर्मा, तुलसाराम चौहान, भंवर सिंह राठौड़, सतीश शर्मा, सोनाराम, तेज सिंह चौहान, गोविंदराम राव, कुंदन सिंह, कैलाश नाथ साहू, रघुवीर सिंह शेखावत, घीसाराम सीरवी, भंवरलाल चौधरी, धर्मवीर सिंह, हेमंत सिंह चौहान, बजरंग लाल साहू, रमेश, अशोक सिंह सोढा, किशन लाल बंजारा, अजय सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह राणावत, पारस सेन, पदम सेन, आनंद बंजारा, भंवर प्रजापत, मनोहर रेगर, कालूराम, ओम बंजारा सहित वर्तमान एवं पूर्व मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं नव प्रवेशी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author