पाली में खाद से ओवरलोड ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। घटना पाली शहर के पास भालेलालव गांव में शनिवार की है। ट्रॉली में खाद भरी थी। जबकि ट्रेक्टर पर मजदूर स‌वार थे। ट्रॉली में ज्यादा वजन के कारण चलता ट्रैक्टर हवा में उछला। इससे ट्रेक्टर पर सवार दो महिलाओं समेत तीन मजदूर गिरकर घायल हो गए। घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पाली के निकट भालेलाव गांव में ट्रेक्टर से नीचे गिरकर घायल हुए वृ़द्ध। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। - Dainik Bhaskar

भालेलाव गांव से खाल से भरा ट्रेक्टर लेकर बुजुर्ग किसान शिवाराम खेत की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर पर दो महिलाएं पार्वती पत्नी मोतीराम और भीकी देवी पत्नी पूसाराम भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली खाद से ओवरलोड हो गई थी। ऐसे में शिवाराम ट्रैक्टर पर काबू नहीं रख सका और ट्रेक्टर हवा में उठ गया।

 

About The Author