पाली में शनिवार को तीन सेंटर पर र कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 हुई। सुबह 11 से 1 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 9 से 10 बजे तक एंट्री दी गई। इस दौरान हाथ और गले में पहने धागे तक उतरवाए गए। इस एग्जाम में जिले के 1391 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें से 1133 (81.45%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

पाली के बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर एंट्री के लिए लगी अभ्यर्थियों की कतार। - Dainik Bhaskar

वहीं एक युवती कानों में सोने की बालियां पहनकर पहुंची। इसे भी खुलवाकर उसकी मां को दिए, इसके बाद एंट्री दी गई। वहीं एक कैंडिडेट अपना फोटो लाना भूल गई, जिसे एंट्री से मना कर दिय ागया। इस पर उसने परिजनों को फोन कर फोटो मंगवाया, जिसके बाद उसे सेंटर में जाने दिया गया।

इस दौरान एक कैंडिडेट तीन मिनट लेट पहुंचा लेकिन तब तक गेट बंद हो चुके थे। वह कहता रहा कि बस धीरे चली इसलिए लेट हो गया। एंट्री दे दीजिए न जाने फिर कब मौका मिलेगा। लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उसे एंट्री नहीं दी गई। पाली जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 1391 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 02 उपसमन्वयक एवं 01 सतर्कता दल का गठन किया गया है। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश सुबह 09 बजे से 10 बजे तक एंट्री दी गई।

About The Author