ChatGPT Image May 24 2026 12 52 52 PM
पाली, 24 मई। शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने गोल निबड़ा स्थित शनिधाम में बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरूस्कार वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षित बनकर आगे बढकर देश प्रदेश की सेवा करने का आहा्न किया। इस अवसर पर पर कार्यक्रम में दाती सेवा संस्थान एवं वादी नट भाट जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान 400 होनहार का सम्मान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में होनहार विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए 24 मई रविवार को पाली के समीप गोल निबड़ा स्थित शनिधाम में श्बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोहश् का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। य तीन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर निम्नलिखित तीन श्रेणियों में सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पाली, जोधपुर, जालौर, सिरोही, बाड़मेर, सांचोर, बालोतरा, नागौर और व्यावर जिलों के 400 प्रतिभावान विद्यार्थी हिस्सा लिया।
ये रहे मौजूद
शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज (दाती महाराज), मेघराज सिंह समाजसेवी, हरजेश नाराणीया, समाजसेवी, सागर नाराणीया समाजसेवी, मुकेश भाटी, जयेश सोलंकी, मुकेश मेघवंसी, श्रीमहंत श्रद्धापुरी, श्रीमहंत दयापुरी, माँ शिवानी, प्रज्ञानंद, ओम जी महाराज, लाल महाराज, पहलाद कंडारा, नरेंद्र, कालू मारू, सुंगनाराम, ओम जी फौजी, फोजाराम, मांगीलाल चेराई, घेवरराम, प्रकाश कुमार, भवर राजपुरा आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!