ChatGPT Image May 24 2026 01 57 14 PM

पाली/ 24 मई। विधानसभा क्षेत्र के सोनाई मांझी गांव में रविवार को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम ने गांव और आस-पास के क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नवनिर्मित सोनाई मांझी से आइचिया सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसी दौरान कुमावत ने राजकीय पशु चिकित्सालय, बालराई, जिला पाली की चारदिवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस चारदिवारी के निर्माण कार्य पर 13.97 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली व ब्यावर जिले के दर्जनों राजकीय पशु चिकित्सा उप केंद्रों, पशु चिकित्सालयों, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों, राजकीय बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय तथा राजकीय ब्लॉक वेटेरीनरी हेल्थ ऑफिस, खैरवा की चारदिवारी के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पाली जिले के सिंदरू, सोनाई मांझी, भांगेसर, कोरटा, खिमाडा, टेवाली, खिवांदी, खारड़ा, नीपल, लापोद, ब्यावर जिले के सेंदड़ा व लिलांबा के राजकीय पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री का साफा पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत किया।

May be an image of text

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने कहा-आज का यह दिन हमारे सुमेरपुर क्षेत्र और विशेषकर सोनाई मांझी के लिए बेहद हर्ष का विषय है। हमारी सरकार ‘सशक्त राजस्थान, समृद्ध राजस्थान’ के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। आज जिस सोनाई मांझी से आइचिया सड़क का लोकार्पण हुआ है, वह केवल डामर की सड़क नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के विकास और खुशहाली का नया मार्ग है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने बजट 2025-26 में जो वादा आपसे किया था, आज वह धरातल पर उतर चुका है।

May be an image of dais and text that says "ශෝඩ്ී राजकीय पयु सिकिसालय, वालराई जिला पाली (स्वोकृत राशि- 1397 लास) चारदीवारी निर्माण कार्य शिलान्यास मुख्य अतिथि श्रीमान जोराराम कुमावत माननीय केकिनेट 짜로 पसुवालन गोशालन देवस्थान सरकार श्रीमान पी.पी. चौघरी माननीय सासद, 조지리 संयुकत ससदाय सनित ুলাথ श्री केसाराभ कुभावत पशासव ग्राम पंदायत, बालराई. रानी के क कमलो া दिनाक 240 2026 ж» रविदार को सम्पन्न हआ|"

मेरे पास जो पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग हैं, वे सीधे हमारे ग्रामीण परिवेश और किसान भाइयों की अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी गौमाता की सेवा, पशुपालकों के कल्याण और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए योजनाओं का पैसा सीधे आप तक पहुंचेगा। देवस्थान विभाग के माध्यम से हम हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प कर रहे हैं। विकास की यह गंगा रुकने वाली नहीं है। सुमेरपुर विधानसभा का हर गांव, हर ढाणी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े, यही हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान मंत्री श्री कुमावत ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मोके पर पाली पंचायत समिति प्रधान के प्रतिनिधि पुखराज पटेल, पशुपालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल किशोर रावल, रामलाल कुमावत, हेमावास के पूर्व सरपंच मोहनलाल, हेमावास के मनोहरलाल सीरवी, सोनाई मांझी के सरपंच प्रताप सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामलाल हीरागर, बडेरवास के पूर्व सरपंच मांगीलाल चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!