सुमेरपुर के मेन मार्केट में भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारियों की ओर से आमजन के लिए दूध कोल्डिंग की व्यवस्था की गई। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडी दूध कोल्डिंग पिलाई गई। भीषण गर्मी के बीच बाजार से गुजर रहे लोगों और राहगीरों ने इस पहल की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है।
इस दौरान महेंद्र देवड़ा माली, चेतन गहलोत, कालूराम माली, मनीष भाई, जयंतीलाल कुमावत, ललित माली, गोविंद जी, अमीद टांक, हितेश गहलोत, सुरेश भाई, विकास माली, उत्तम परमार, अशोक कीर, सुरेश कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने व्यापारियों की इस सामाजिक पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
