सुमेरपुर। शहर के जाखा रोड स्थित ओला ई-बाइक सर्विस सेंटर में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि सर्विस सेंटर में खड़ी करीब 20 ई-बाइक्स, बैटरियां और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय सर्विस सेंटर में अचानक आग की शुरुआत हुई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

006 1787578315

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सर्विस सेंटर में बड़ी संख्या में ई-बाइक और बैटरियां मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत की और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक सर्विस सेंटर में खड़ी लगभग 20 ई-बाइक्स और कई बैटरियां जलकर राख हो चुकी थीं। इसके अलावा सर्विस सेंटर में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया।

आग का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। आग से हुए नुकसान का भी अभी पूरा आकलन नहीं किया गया है।

About The Author