सुमेरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत आज वार्ड संख्या 20 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ममता गहलोत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया।
इस दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने वार्ड के बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं वार्डवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान अर्जुन सिंह, देवजी सेन, ओम प्रकाश जी, भीमा रामजी, वेलाराम, देसाराम, जब्बर सिंह, जीवाराम जी, जगदीश जी पालीवाल, रमेश जी लुहार, महावीर चंद, घिसूलाल जी गर्ग, मदन कुमावत सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी,फुटर मल भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।
