शिवगंज नगर की धन्यधरा पर श्री राजमाताजी बोयासा राजबायोसा का 26 वां वार्षिक महोत्सव श्री राजमाता सेवा समिति  के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक शाम श्रीराज बायोसा माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में मंच संचालक मीठालाल सेन फालना द्वारा किया गया

भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना व माताजी की आरती के साथ हुआ भजन संध्या में गुजरात के भजन गायक नारायण का संदेश ठाकर, मोइनुद्दीन मनचला, महेंद्र सिंह राठौड़, रामेश्वर माली, उपस्थित मधुबाला राव, मशरूम मनचला, मोहित राज, शुभम सहित कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्त पूरी रात भजन व गीतों पर झूमे। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

भजन संध्या कार्यक्रम में युवाचार्य स्वामी अभ्यदास महाराज एवं महंत योगीराज रेवानाथ महाराज मार्कन्डेश्वर धाम अजारी का सानिध्य रहा और वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा उपस्थित रहेंगे। सम्मानित अतिथियों में एस्ट्रो साइटिस्ट डॉ. सरस्वती देव कृष्ण गौड़, धीरज सांखला सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शिरकत की

About The Author