पाली, 18 अप्रैल। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026 का आयोजन पाली में शनिवार, 18 अप्रैल को शांतिपूर्ण किया गया। परीक्षा पाली शहर के 03 सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए 01 सतर्कता दल एवं 02 उप–समन्वयक दलों का गठन किया गया था। इन दलों द्वारा परीक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सकी।
परीक्षा में कुल 1,391 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,133 (81.45 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 258 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पाली जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

About The Author