Copy of Red Bold News Youtube Thumbnail 11

शिवगंज नगर में आस्था और श्रद्धा का संगम एक बार फिर देखने को मिल रहा हे। नगर की धन्यधरा पर श्री राजमाता बोयासा ( राजबायोसा ) का 26 वां वार्षिक महोत्सव बायोसा के भक्तो द्वारा शिवगंज में  22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आज सुबह 10 बजे नवयुवक मंडल की ओर से मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

photo 2026 04 22 14 10 27 2

भक्तों की आस्था स्थली राज बायोसा मंदिर में तीन दिवसीय होने वाले 26 वां वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आज ( बुधवार ) को गाजे-बाजे एवं देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सेकड़ो की संख्या में  श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में शिवगंज-सुमेरपुर सहित आसपास के गांवों के साथ आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया शोभायात्रा में कई महिलाओं ने मंगल गीत गाए।  राज बायोसा के जयकारे लगाते व डीजे की धुन पर नृत्य करते दिखे। शोभायात्रा कृष्ण मंदिर, गौशाला शिवगंज से मुख्य बाज़ार, गोल बिल्डिंग, गजानन मंदिर से बाजार होते हुए एक बजे मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

Copy of Red Bold News Youtube Thumbnail 9

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!