ssjp

सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए ‘स्वच्छ भारत मिशन 2.0’ के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘181 हेल्पलाइन’ का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान कुमावत ने कहा कि “हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।.
बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।
इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!