78e37219 ed45 4732 a453 ea6fe30780b3

सुमेरपुर। कृषि नवाचार, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 एवं 20 जून को सुमेरपुर के टाउन हॉल में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में किसानों, पशुपालकों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, नवाचारों और सफल प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उत्पादन वृद्धि, खेती की लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रस्तुतीकरण और संवाद सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को जानकारी देंगे।

कार्यशाला के प्रथम दिन आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि विषय पर विशेष सत्र आयोजित होंगे, जबकि दूसरे दिन उन्नत पशुपालन, गौ-वर्धन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, राजीविका, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यशाला में जिलेभर के प्रगतिशील किसान, पशुपालक और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल

कार्यशाला स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी एवं सूचना स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें उन्नत बीज एवं नई फसल किस्मों का प्रदर्शन, फसल बीमा, फल एवं फूल खेती मॉडल, कम लागत खेती तकनीक, नई कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, किसान पंजीकरण, नवीन योजनाओं की जानकारी, केसीसी ऑन-द-स्पॉट आवेदन, कृषि आधारित उद्योग, डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री, ई-मित्र सेवाएं, पेंशन पंजीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, कृषि कनेक्शन योजनाएं एवं सोलर तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा स्वरोजगार मॉडल, ग्रामीण स्टार्टअप फंड, कचरे से खाद निर्माण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारियां भी किसानों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कृषि विभाग को नोडल विभाग तथा उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं राजीविका को सहायक नोडल विभाग बनाया गया है।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!