2fc88c90 c50f 493c b23d f840b16c8786

शिवगंज थाना क्षेत्र के जोयला गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से हुए इस खूनी संघर्ष में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सभी घायलों को सिरोही रेफर किया गया घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत शिवगंज के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

  • घायलों का आंकड़ा: संघर्ष में एक पक्ष के 5 और दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं।

  • विवाद की वजह: ड्यूटी ऑफिसर मुपाराम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति पर नजर वारदात की सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। गांव में एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!