जयपुर, 01 जून। पाली जिले के कृषि महाविद्यालय, सुमेरपुर में तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह ‘हरित्मा 2026’ का आयोजन अत्यंत हर्षाेलाश और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
May be an image of one or more people and people smiling
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक वंदना से हुई। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री  कुमावत ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने माता-पिता और इस संस्थान का नाम रोशन किया है, आपकी यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन और आपके गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है, उन्होंने कहा कि आगे जाकर देश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा देनी है। कुमावत ने कहा कि आज का युग आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि का युग है। आप सभी कृषि के छात्र हैं, इसलिए आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है और हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान हैं। सरकार पशुपालन, गोपालन और डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author