सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, 12 बजे तक 45.% वोटिंग; युवाओं के बाद बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह

शिवगंज। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत शिवगंज नगरपालिका के 35 वार्डों में बुधवार को मतदान तय समय पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया। शाम 3 बजे तक 60.% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक जारी रही।

photo 2026 09 09 21 47 55

शुरुआती घंटों में युवाओं की भीड़

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर युवा मतदाताओं की अच्छी संख्या दिखाई दी। सुबह 10 बजे तक 26.97 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा और दोपहर 12 बजे तक 50.72 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

दोपहर 12 बजे तक कुल 12,485 मतदाता वोट डाल चुके थे।

बुजुर्ग भी पहुंचे मतदान केंद्र

युवाओं के बाद बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। कई बुजुर्ग परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। कुछ बुजुर्गों को परिजन कंधा पकड़कर तो कुछ को व्हीलचेयर के जरिए मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे।

मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी।

गर्मी बढ़ने के बाद बूथों पर कम हुई भीड़

सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही अधिक रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद गर्मी बढ़ने के साथ कई बूथों पर भीड़ कम होती दिखाई दी। इसके बावजूद मतदाता लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे।

35 वार्डों के लिए हुआ मतदान

शिवगंज नगरपालिका के 35 वार्डों के पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस की मौजूदगी और प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही। अब सभी की नजर अंतिम मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी है।

About The Author