सुमेरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी ललित कुमार परिहार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान सुभाष मेवाड़ा ने वार्ड के बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं वार्डवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित कुमार परिहार के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के महासचिव जाफर सिलावट, ब्लॉक संगठन महासचिव लक्ष्मण मेघवाल, नगर संगठन महासचिव संतोक सिंह सोलंकी, बरकत अली, ब्लॉक सचिव जसवंत भारद्वाज, सुमेरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश चौहान और सोशल मीडिया जिला प्रभारी केलाश गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार को गति देने और मतदाताओं से संपर्क करने का संकल्प लिया।
