पाली, 11 अप्रैल। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत किए जाने के लिए शनिवार को नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

May be an image of temple

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से प्राप्त ज्ञापनों पर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

May be an image of wedding, dais and text

इस अवसर पर उपजिला अध्यक्ष पूनम सिंह परमार, पुखराज पटेल, सांसद पी.पी. चौधरी के प्रतिनिधि डी.आर. चौधरी, पशुपालन विभाग के अधिकारी मनोज पंवार, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक, डॉ. रविंद्र सांगवान, भंवर चौधरी, कृपाराम चौधरी, पंचायत समिति के अधिकारी एवं कार्मिक, गुंदोज सरपंच दिनेश बंजारा, कूरना सरपंच लाभूराम देवासी, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author