मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की मिसाल, सुमेरपुर-शिवगंज में गौसेवा, फल वितरण और भोजन कार्यक्रम

सुमेरपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर गुरुवार को सुमेरपुर और शिवगंज क्षेत्र में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राहुल देवड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं में गोसेवा, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण तथा विशेष विद्यालय में भोजन सेवा कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुमेरपुर के कोलीवाड़ा स्थित श्रीराम गौशाला में गोमाता को हरा चारा खिलाकर किया गया। इसके बाद भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं राजकीय मेहता चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इसके पश्चात कामधेनु गोशाला में गोमाता को हरा चारा अर्पित किया गया। वहीं शिवगंज के मंदबुद्धि बालक विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष भोजन कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भोजन कराया गया।

राहुल देवड़ा ने कहा कि जन्मदिवस को उत्सव के बजाय सेवा और सामाजिक दायित्व के रूप में मनाना ही संगठन की कार्यशैली है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ यह आयोजन किए गए। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, राजेंद्रसिंह देवड़ा कोलीवाड़ा, रमेश कुमार राखेचा, सतपालसिंह मेहरा, दीपक भारती, धीरज सांखला, चतुर्भुज शर्मा, विनोद पारख, नारायण कुमावत, पूनमसिंह परमार, शिवेंद्रसिंह देवड़ा, भरत मेवाड़ा, अनोपसिंह राठौड़, दिनेश मीणा, फूलाराम सुथार, श्रवण राठी, हेमाराम देवासी, मनोहर देवड़ा, शांतिलाल देवड़ा, अमृत परिहार, रविकांत रावल, हड़मत सिंह, भरतसिंह, अमरसिंह देवड़ा, छगन सेन, रवि सुथार एवं लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author