8d1001d0 d0b1 4e40 91aa f526a54b8a1c

पीचावा। मेघवाल समाज का सम्मेलन पीचावा में उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पाली जिले सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान समाजबंधुओं ने सामाजिक एकता, अखंडता, शिक्षा और समाज को विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समाज के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने तथा आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथि एवं भामाशाह के रूप में श्री मेघाराम परमार, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा पाली, श्री जोगाराम सोलंकी, संगठन महासचिव जिला कांग्रेस पाली, समाजसेवी श्री सुरेंद्र परमार कोसेलाव, श्री शोभाजी सोलंकी, पूर्व प्रधान पाली, श्री चतराराम मेघवाल, पूर्व पार्षद सुमेरपुर, पूर्व उपप्रधान नारायणलाल मनिहारी, मुन्नालाल ढारिया, ढालोप सचिव एडवोकेट श्रीपाल, श्री लक्ष्मण भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष बाली, श्री गोमाराम एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य बगदाराम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र परमार ने समाज के युवा साथियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही जरूरतमंद एवं गरीब विद्यार्थियों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

मंच संचालन एवं समाजबंधुओं की भागीदारी

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रकाशचंद्र राणावत, खरताराम सोलंकी एवं रमेश सरेल बारवा ने किया।

समारोह में भैरू भाई सोलंकी, लालू भाई पिसावा, सुरेश भार्गव कोसेलाव, मोतीलाल आगरी, भीमाराम लापोद, मांगीलाल भार्गव, सुरेश नेतरा, घीसूलाल बिरामी, मोहनलाल पिसावा, मदन चाणौद एवं ओम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Avatar

By Sumerpur News

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई सुमेरपुर न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!