
मानसून सीजन के दौरान बढ़ने वाली विद्युत दुर्घटनाओं को देखते हुए जोधपुर डिस्कॉम पाली वृत्त ने जिलेवासियों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आमजन से बारिश और जलभराव के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
विभाग ने सलाह दी है कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों को छूने से बचें तथा मवेशियों को खंभों से न बांधें। यदि किसी खंभे पर स्पार्किंग दिखाई दे या कोई विद्युत लाइन ढीली होकर सड़क के ऊपर झूल रही हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
यदि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाए तो सबसे पहले स्वयं को सुरक्षित रखें तथा तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाएं।
विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए संपर्क करें
टोल फ्री नंबर: 1800-180-6045
व्हाट्सएप नंबर:
9413359064
9414095047
जिला स्तरीय हेल्प डेस्क:
9257031365
9257031366
उपखण्ड स्तरीय हेल्प डेस्क नंबर
पाली प्रथम – 9257031367
पाली द्वितीय – 9257031368
पाली तृतीय – 9257031369
पाली ग्रामीण – 9257031370
रोहट – 9257031371
सोजत सिटी – 9257031372
सोजत रोड – 9257031373
चंडावल – 9257031374
खारची – 9257031375
राणावास – 9257031376
जैतारण – 9257031377
बर – 9257031378
पिपलिया कला – 9257031379
आनंदपुर कालू – 9257031380
फालना – 9257031381
बाली – 9257031382
नाना – 9257031383 / 8740024673
बेड़ा – 9664100693
सुमेरपुर – 9257031385
सांडेराव – 9216034303
तखतगढ़ – 9257031386
देसूरी – 9257031387
सादड़ी – 9257031388
रानी – 9257031389
खिंवाड़ा – 9257031390
नियंत्रण कक्ष (पाली)
फोन: 02932-281270
मोबाइल: 9414095773
डिस्कॉम ने आमजन से अपील की है कि मानसून के दौरान विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी विद्युत समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके।
