मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से राजस्व, पंचायतीराज, चिकित्सा, पशुपालन, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गुरुवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित सेवा शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। पाली उपखंड क्षेत्र की भावरी, रोहट के ढाबर, सोजत के गुडाकलां, मारवाड़ जंक्शन के भगोड़ा एवं ईसाली, देसूरी के पनोता, रानी के ढारिया एवं जवाली, बाली के गोरिया एवं बीजापुर तथा सुमेरपुर क्षेत्र की जवाई बांध ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए गए।

धाणिया में 22 विभागों ने दी सेवाएं

रानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत धाणिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, सीमांकन, भूमि अभिलेख शुद्धिकरण, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्य किए गए।

पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसियां जारी कीं। ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग ने पट्टे, जॉब कार्ड, केवाईसी, आधार सीडिंग और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सा विभाग ने एनसीडी स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच की, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाडो प्रोत्साहन योजना और कालीबाई भील महिला संबल उड़ान योजना की जानकारी देकर लाभ प्रदान किया।

3f4fe024 01a4 4879 b04a 8a4f14922ec4

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने हैंडपंप एवं पाइपलाइन मरम्मत से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन एवं पालनहार योजना से जुड़े कार्य संपादित किए।

मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित हुई तारा कंवर

शिविर में ग्राम धाणिया निवासी तारा कंवर, पत्नी शैतान सिंह राजपुरोहित को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी जारी की गई। पॉलिसी प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।

अधिकारियों ने लिया भाग

शिविर में उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार मदन सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक पोमाराम चौधरी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सागर परमार, पीईईओ मनोज बोहरा, ग्राम पंचायत प्रशासक जमको देवी चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी शेषाराम, पटवारी सुरेश बोस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगामी शिविरों का कार्यक्रम

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author